जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, 645 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा)। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मथुरा और ब्रज क्षेत्र के लिए 645 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 118 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसे मथुरावासियों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश से “गुलामी के अंश” को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा, “हमने वहां 500 वर्षों के गुलामी के प्रतीक को हटाया और अब मथुरा में भी यही कार्य करेंगे।” उनका यह बयान लंबे समय से चल रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद की ओर इशारा माना जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड को तीर्थ स्थल के रूप में उनकी पौराणिक मान्यता के साथ पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह परिषद ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास और तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश अपनी आध्यात्मिक विरासत और अत्याधुनिक विकास, दोनों में ही दुनिया के लिए नया प्रतिमान स्थापित कर रहा है।” उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं और 5000 साल पुरानी पौराणिक धरोहर के संरक्षण हेतु आधुनिक विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया।

सभा में मुख्यमंत्री योगी के साथ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरा ब्रज क्षेत्र जन्माष्टमी के उल्लास और सीएम योगी के इस बड़े विकास पैकेज से गदगद दिखाई दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

6 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

6 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

6 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

6 hours ago