
लखनऊ/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर की सड़कों की मरम्मत कार्यों को त्योहारी सीज़न से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बारिश के कारण खराब हुई सड़कों, गड्ढों (potholes), हाईवे और मुख्य मार्गों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही नगर निकायों को निर्देशित किया गया कि शहरों की गलियों और संपर्क मार्गों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
त्योहारों पर यातायात को लेकर तैयारी
त्योहारों के दौरान सड़क जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन को पहले से योजना बनाने के आदेश दिए गए हैं।
