सीएम योगी ने दीपावली छठ त्योहारों को शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए निर्देश

फुट पेट्रोलिंग बढ़ाए पुलिस, संवेदनशील घटनाओं पर वरिष्ठ अधिकारी खुद करे लीड

बाढ़ ग्रस्त जनपदों का समीक्षा कर सीएम ने दियाआवश्यक दिशा निर्देश

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) 5 कालिदास मार्ग आवास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल, जोन, रेंज, पुलिस और जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बाढ़ ग्रस्त जनपदों का समीक्षा करते हुए आए हुए बाढ़ ग्रस्त जनपदों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को मूलभूत सुविधाएं तत्काल संबंधित अधिकारीगण पहुंचाएं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में नाव राशन दवा हर हाल में पहुंचाई जाए। आगामी दीपावली छठ त्योहारों में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दीपावली और छठ आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आगामी कुछ दिनों के भीतर हैं। यह समय संवेदनशील है। हमें 24×7 अलर्ट मोड में रहना होगा।आगामी त्योहार दीपावली छठ की उमंग से परिपूर्ण होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। ऐसे में पुलिस को फुट पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी। महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।त्योहारों के बीच अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। तय रोस्टर के अनुसार गांव/शहर में बिजली आपूर्ति होनी चाहिए।सुरक्षा की विधिवत व्यवस्था होनी चाहिए। पेट्रिलिंग बढ़ाई जानी चाहिए।पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।त्योहारों के समय स्वच्छता, सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग इन सम्बंध में जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
ड्रग माफिया, गौ-तस्कर, शराब माफिया, खनन माफिया और भू- माफिया सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त सभी अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। अंतरराज्यीय सीमा से लगे जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अवैध खनन की गतिविधियों की सूक्ष्मता से पड़ताल करें। अवैध खनन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया जाना आवश्यक है। खनन माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो। इनकी संपत्ति जब्त की जाए।
किसी भी घटना को छोटा मानकर नजरअंदाज न करें। पुलिस बल को 24×7 अलर्ट मोड में रहना होगा। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें। मौके पर उपस्थित हों। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीजी जोन अखिल कुमार डीआईजी गोरखपुर परीक्षेत्र गोरखपुर जे रविंदर गौड अपर आयुक्त अजय कांत सैनी जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश पुलिस अधीक्षक नगर/ कार्यवाहक एसएसपी कृष्ण बिश्नोई एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर सीएमओ आशुतोष दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

4 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

4 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

5 hours ago