पार्टी स्थापना के विषय पर विस्तार से चर्चा की भाजपाईयों ने

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को चार सत्रों में संपन्न हुआ।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रुप मे भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती ममता पाण्डेय अपने प्रभावशाली उद्बोधन से उपस्थित लोगों को भाजपा के इतिहास के विषय जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने किया। मुख्य वक्ता ने विस्तृत चर्चा करते हुए पार्टी के संघर्षों एवं विकासगाथा के क्रम में जनसंघ काल से लेकर जनता पार्टी में विलय तथा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के विषय में विस्तार से चर्चा की
दूसरे सत्र में में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा चेतना पाण्डेय ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को बड़े ही सारगर्भित तरीके से रखाl उन्होंने ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में जितना पुरुषों का योगदान हैl उतना ही महिलाओं का भी हैl क्योंकि दोनों को मतदान का अधिकार है।
दूसरे सत्र की अध्यक्षता भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्या अग्रवाल ने किया।
तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा रिशु भाटिया ने महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि महिलाओं के राजनीतिक जीवन में बहुत सी समस्याएं आती है।उन समस्याओं का सामना करते हुए हमें हिम्मत न हारते हुए हर चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पा चौधरी ने की।
चौथे और अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा वंदना गुप्ता रहीं तथा सत्र की अध्यक्षता सदस्य विधान परिषद डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया।मुख्य वक्ता ने नए भारत के निर्माण में केंद्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता का वर्णन करते हुए सरकार की जन योजनाओं को उपस्थित जनों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि आज सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है लेकिन जनता के बीच में उन योजनाओं का सही से प्रचार प्रसार न होने के कारण उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस अवसर पर संतोष पाण्डेय,अर्चना मिश्रा,कमला देवी,अभिलाषा वर्मा,सुनीता वाल्मीकि,उर्मिला शुक्ला, डॉ.ज्योति सिंह,मीना द्विवेदी, मोहिनी सोनी,अनीता मिश्रा, प्रियंका सिंह,ममता जायसवाल,अंजू मिश्रा, अभिलाषा दुबे,मीरा श्रीवास्तव सहित भाजपा के 33 मंडलों के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहींl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

9 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

9 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago