
त्वरित निस्तारण के सम्बंधित को दिए निर्देश
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )
अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में, आए हुए सभी फरियादियो की बारी-बारी से समस्याओं को सुनकर उनके समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियो को आश्वस्त किया कि आपकी जो भी समस्याएं हैं उनका समयवद्ध तरीके से निस्तारण कर दिया जाएगा।
