नगर विकास विभाग के परियोजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण हेतु जागरूकता रैली को किया रवाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से नगर विकास विभाग नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम व नगर विकास विभाग की 8754 करोड़ की कुल 2042 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जलकल कार्यालय स्थित सभा कक्ष में किया गया जिसे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों ने देखा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय स्मार्ट सिटी मिशन, कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल, पेयजल हेतु व्यवस्था योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, सीवरेज एवं जल निकासी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नगरीय क्षेत्र के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की नीतियों की वजह से लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो रहा है।

कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली को रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण की दृष्टि से स्वच्छता का विशेष महत्व है। लोग अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें, जिससे मच्छर पनप नहीं पाये। स्वच्छता अपनाकर वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने जलकल कार्यालय में दिव्यांगजनों के आवागमन हेतु रैंप-वे न होने पर नाराजगी भी व्यक्ति की और ईओ रोहित सिंह को शीघ्र ही रैंप-वे बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने जलकल कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण के संबन्ध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, पीओ डूडा विनोद मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

6 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

6 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

6 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

7 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

7 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

7 hours ago