मुख्यमंत्री के जनसभा को ऐतिहासिक बनाएंगे किसान- पवन मिश्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तरप्रदेश में दूसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद देवरिया में मुख्यमंत्री के जनसभा और भाजपा के सामाजिक न्याय सप्ताह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी की बैठक डाक बंगला सलेमपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पवन मिश्र ने कहा की आगामी 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यो के लोकार्पण के लिये राजकीय इंटर कालेज में विशाल जनसभा का आयोजन हो रहा है।
योगी सरकार किसानों के कल्याण के लिये निरन्तर प्रयासरत है,किसान मोर्चा के पदाधिकारी हजारों की संख्या में किसानों के साथ मुख्यमंत्री की जनसभा मे भाग लेकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 9 अप्रैल को किसान मोर्चा सभी ब्लाकों पर प्राकृतिक और श्री अन्न पर संगोष्ठी और जनजागरण अभियान चलाएगा, कार्यक्रम में जनपद के सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भाग लेंगे।
जिला उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी आगामी अभियानों/कार्यक्रमो में अपनी सहभागिता कर उसको सफल बनावे।
मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह सैथवार ने बैठक में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।बैठक में मुख्य रूप से दयाशंकर पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण मिश्र, सुमन्त कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, शैलेष दुबे, गब्बर दुबे, सुमन्त, राणा प्रताप सिंह,चन्दन पाण्डेय, ओम प्रकाश शाह, प्रभुनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

9 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

13 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

13 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

13 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

13 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

13 hours ago