Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआसमान में बादलों का डेरा: बढ़ी ठंढ, वर्षा की आशंका

आसमान में बादलों का डेरा: बढ़ी ठंढ, वर्षा की आशंका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है। बदली होने से मौसम सर्द हो गया है।
हलाकिं वृहस्पतिवार को जिले में धूप निकली हुई थी। परंतु शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में बदल गया है व हवा चलने से मौसम और सर्द हो गया है। धूप की वजह से गर्म कपड़ों से दूरी बनाने वालों ने एक बार फिर ठंड का एहसास करते हुए उसे पहन लिया है। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड को भगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आसमान में बादलों का डेरा होने से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments