Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छता ही सेवा के चौथे दिन मंदिर प्रांगण का किया गया साफ...

स्वच्छता ही सेवा के चौथे दिन मंदिर प्रांगण का किया गया साफ सफाई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शासन के आदेशानुसार शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में स्वच्छता ही सेवा के चौथे दिन, मोहाव स्थित काली माता मन्दिर के प्रांगण सहित मंदिर की साफ सफ़ाई किया गया, और स्वच्छता को लेकर रैली निकाली गई। स्वच्छता के क्रम में तिवारीपुर वार्ड में ब्लाक स्पार्ट हटाया गया, जिसमें की नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप तथा एसबीएम प्रभारी राजेश जायसवाल के अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को जागरूक किया जाना है। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन से प्रोजेक्ट एनालिस्ट रत्नाकर तिवारी, महेश यादव संतोष सिंह गहमरी शम्भू दयाल भारती सुनील राजन सिंह राम सरन दिनेश सोनकर आदि का तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments