स्वच्छता ही सेवा अभियान: कुलपति प्रो. पूनम टंडन का स्वच्छता पर रहता है ज़ोर

डीडीयू के अंग्रेज़ी विभाग में स्वच्छता शपथ ग्रहण संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2024 के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के अभियान की थीम “स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता” है, जो स्वच्छता को हमारी आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर ज़ोर देता है।
इस अवसर पर विभाग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता की शपथ ली। छात्रों ने गोरखपुर में स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर प्रो. अजय शुक्ला ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो. शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, यह हमारी जिम्मेदारी है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन का स्वच्छता पर हमेशा ज़ोर रहता है। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा इस दिशा में लिया गया संकल्प न केवल परिसर को स्वच्छ बनाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करेगा। यह अभियान स्वच्छता को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए है।
इसके साथ ही प्रो. अजय शुक्ला ने छात्रों और शोधार्थियों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी से स्वच्छता के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। यहां उल्लेखनीय है कि प्रो. शुक्ला गोरखपुर नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। जो लगातार स्वच्छता के लिए कई माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में शोधार्थी प्रियंका मिश्रा, अभिनेश्वर गोस्वामी, योगेंद्र प्रताप सिंह,खुशबू जायसवाल, दिव्या राय तथा परास्नातक के छात्रों में कुशाग्र मिश्रा, आनंद सिंह, जाह्नवी सिंह, श्रेया मिश्रा, आकर्षिका सिंह, सुधांशु राय, सुष्मिता सिंह, आरुषि गौतम , आयुषि राव, सुंदरम पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा

Karan Pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

15 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

15 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

16 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

16 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

16 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

16 hours ago