स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश के सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग/ जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने बस्ती स्थित जागेश्वरनाथ धाम में पहुंच कर 14 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हर किसी से स्वच्छता अपनाने की बात कहते हुए कहा कि जितनी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है, उससे ज्यादा जिम्मेदार नागरिकों की भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि सभी जागरूक लोग अपने आस-पास तथा क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, जिससे स्वच्छ भारत अभियान का मिशन सफल हो सके।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंदगी की वजह से आए दिन लोगों को बीमारियां भी बढ़ती रहती हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी अपने आवश्यक कार्य के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हर उस जिम्मेदार व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी के तहत स्वच्छता को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आम नागरिकों का इसमें योगदान होना चाहिए, जिससे स्वच्छता अपना कर हम निरोगमुक्त देश को प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर सके।
कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, सीडीओ जयदेव सीएस, एसडीएम विनोद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी पुलिस शेषमणि उपाध्याय, डीपीआरओ रतन कुमार, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, गायघाट नगर पंचायत अध्यक्ष बालकृष्ण त्रिपाठी, गौरव मणि त्रिपाठी, मोहन मोदनवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद, एडीओ पंचायत सहज राम, अनीता अग्रहरी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

5 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

6 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

6 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

7 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

15 hours ago