संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 02 से 09 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश दिये गए है।
उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी ने बताया है कि हीरा लाल राम निवास इण्टर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमिला सहित जनपद में संचालित 300 माध्यमिक विद्यालयों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित करते हुए विद्यालयों में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई की गयी। उन्होंने बताया कि महात्मा गॉधी जयंती, 02 अक्टूबर को जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं ब्लाक पर विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी, जिसमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान शीर्षक के अन्तर्गत कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के क्रम में मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालेहपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सियाकटाई एवं राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज खलीलाबाद सहित विभिन्न विद्यालयों द्वारा चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इन्टर कालेज निशा यादव, प्रधानाचार्य हीरालाल इण्टर कॉलेज राम कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक सहित छात्र/छात्रांए आदि उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…
— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…