स्थानीय थाने का स्मैक तस्कर हुआ गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।‌भारत नेपाल सीमा के थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 105 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है,पकड़ी गई स्मैक की आंकी गई अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये बतायी जा रही है। पकड़ा गया तस्कर इस स्मैक को रुपईडीहा से लेकर नेपालगंज जा रहा था इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे नेतृत्व में थाने की पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमान्त डिग्री कॉलेज रुपईडीहा के पूरब रास्ते पर गश्त कर रहे थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया जिसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए उक्त तस्कर की पहचान मुन्ना बाबू पुत्र अख्तर अली निवासी घसियारन मोहल्ला थाना रूपईडीहा के रूप में हुई है, पुलिस ने रुपईडीहा थाने पर उनके विरुद्ध मु0अ0स0 332/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस उ0नि0 असश्र्नी कुमार पाण्डेय,का0 राहुल सिंह द्वितीय, सूर्यकान्त पान्डेय तथा एसएसबी के एएसआई विपलव कुमार घोस, हे0का0 माखन लाल,का0 राजेश कुमार महतो,लाखन सिंह, सुरेन्द्र कुमार व थोराट प्रशान्त शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

6 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

7 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

8 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

8 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

8 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

9 hours ago