कार की साइड लगने को लेकर कांवड़ियों और ग्रामीणों में झड़प, कार में तोड़फोड़ व मारपीट

रुड़की/मंगलौर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शनिवार की शाम रुड़की मार्ग पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कांवड़ यात्रा के दौरान एक कार की साइड लगने को लेकर कांवड़ियों और कार सवार लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। यह घटना मंगलौर के समीप करीब छह बजे घटी, जब कार और कांवड़ यात्रा एक ही रास्ते पर गुजर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की हल्की टक्कर से कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं, कार सवार लोगों के साथ भी मारपीट की गई। मामला बढ़ता देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों और कांवड़ियों के बीच कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते दो पक्षों में झड़प शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और राहगीरों ने वहां से निकलना मुनासिब समझा।

सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

2 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

3 hours ago