Thursday, February 26, 2026
HomeNewsbeatCivil Defence Volunteer Recruitment 2026: 10 मार्च तक करें आवेदन, युवाओं के...

Civil Defence Volunteer Recruitment 2026: 10 मार्च तक करें आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से Deoria Civil Defence Volunteer Recruitment 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, नागरिक सुरक्षा कोर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय क्षेत्रों में अवैतनिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।यह भर्ती नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत की जा रही है। नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य आपातकाल, आपदा या संभावित संकट की स्थिति में जन-धन की रक्षा करना है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन सहायता, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा योजना और आपदा के समय त्वरित राहत उपाय शामिल हैं।Deoria Civil Defence Volunteer Recruitment 2026 के लिए आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक, अराजनैतिक एवं उत्तम चरित्र का होना अनिवार्य है। आपदा प्रबंधन, फर्स्ट एड या सुरक्षा सेवाओं का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।आवेदन पत्र नियंत्रक, जिलाधिकारी/नागरिक सुरक्षा कोर कार्यालय, देवरिया से कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 24 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक सायं 4:30 बजे तक जमा किए जाएंगे।प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर जनसेवा में भागीदारी सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments