नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक संपन्न, आपदा प्रबंधन में सहयोग के लिए वॉलंटियर्स से जुड़ने की अपील

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा प्रबंधन की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए वॉलंटियर की सूची बनाए जाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।जिलाधिकारी तंवर ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी घटनाओं के बाद सिविल डिफेंस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19, बाढ़, आगजनी या युद्ध जैसी स्थितियों में सिविल डिफेंस के वालंटियर्स ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई है। अब आवश्यकता है कि जिले में ऐसे प्रशिक्षित वॉलंटियर्स की टीम तैयार हो, जो त्योहारों या आपदा के समय आमजन को राहत पहुंचाने में मदद कर सके।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जो नि:शुल्क सेवा के रूप में समाज के लिए कार्य करना चाहते हैं, वे नागरिक सुरक्षा से वालंटियर के रूप में जुड़ें। यह कार्य केवल भीड़ नियंत्रण का नहीं, बल्कि राहत वितरण, सार्वजनिक व्यवस्थाओं के प्रबंधन और लोगों के मनोबल को बनाए रखने का भी है।बैठक में डिप्टी कंट्रोलर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आपदा के समय जन-धन की क्षति को कम करना, अफवाहों पर नियंत्रण रखना, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की रक्षा करना और लोगों में विश्वास बनाए रखना है। इसके लिए जिले में 185 वॉलंटियर्स की टीम गठित की जाएगी, जिन्हें विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में संचार सेवा, वार्डन सेवा, हताहत सेवा, अग्निशमन सेवा और कल्याण सेवा सहित संबंधित विभागों को भी शामिल किया जाएगा। सभी विभागों के दायित्वों की विस्तृत जानकारी बैठक में साझा की गई।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार, एएसपी सहित समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कुछ आवाजें खामोश हुईं, कुछ वीर अमर हो गए, 3 नवंबर के इतिहास में कितने अनमोल सितारे खो गए!

3 नवंबर का इतिहास: जब देश ने खोए न्याय, संगीत, समाज सुधार और शौर्य के…

32 minutes ago

3 नवंबर: इन महान हस्तियों का जन्मदिन!

3 नवंबर का इतिहास: एक ही तारीख पर जन्मे अर्थशास्त्री, संगीतकार, अभिनेता और आध्यात्मिक विभूति…

1 hour ago

छात्रवृत्ति आवेदनों के सत्यापन में तेजी लाएं संस्थान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ दिलाने…

2 hours ago

अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र, पेंशनरों को कोषागार आने से मिलेगी राहत

स्मार्टफोन से ‘जीवन प्रमाण’ ऐप के जरिए होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन देख सकेंगे प्रमाण-पत्र की वैधता…

2 hours ago

मटेरा विधानसभा से भाजपा की संभावित दावेदारी को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के मंडल अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हिंदू-मुस्लिम एकता के आधार पर चुनाव लड़ने की कही बात, क्षेत्र के विकास और युवाओं…

2 hours ago

आज के दिन बदली दुनिया

3 नवंबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत ने उठाई नई करवट लेखक:…

2 hours ago