पिछले दो दिनों से पानी नहीं आने से नागरिक हलाकान

टाटा पावर की बिजली फेल होने से हुई थी समस्या, पानी सप्लाई बहाल करने की हो रही है कोशिश-निलेश कलंबे

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला पश्चिम के एल वार्ड के अंतर्गत साकीनाका, कमानी, काजुपाड़ा, नवपाड़ा ,:हिल नंबर 3, संजय नगर , अशोक नगर, और गैबंदशाह दरगाह क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। मनपा द्वारा बिना किसी कारण बताएं पानी की सप्लाई बंद करने से स्थानीय नागरिक परेशान है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में कुल 10 से 12 बावड़ी है। जिन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर उन्हें ढक दिया है। कुछ बावड़ी खुली है जिन पर पानी भरने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय जनता में लाइन लगाया था। इस दौरान पानी भरने के लिए कई बार लोगों में धक्का मुक्की भी हो गई। मनपा द्वारा बिना किसी कारण बताएं पानी की सप्लाई रोकने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया, कुछ इलाकों में स्थानीय नेताओं द्वारा टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई कराई गई, लेकिन वह सप्लाई लाखों की जनता के सामने पर्याप्त नहीं थी। पिछले दो दिनों से पानी न आने की वजह से कई परिवारों के लिए पीने के पानी की भी किल्लत हो गई। गौरतलब है कि साकीनाका का यह एरिया 95 प्रतिशत स्लम एरिया है। जिसकी वजह से कई परिवार बाजार से पानी खरीद कर पीने में भी असमर्थ है। इस संदर्भ में एल वार्ड के सहायक जल अभियंता निलेश कलंबे से पानी न आने का कारण जानने के लिए संवाददाता ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पवई में पानी के प्लांट को बिजली सप्लाई करने वाले टाटा पावर प्लांट का ग्रिड फेल हो गया है। जिसकी वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. निलेश कलंबे ने आश्वासन दिया कि बिजली की बहाली होते ही पानी की सप्लाई पूर्ववत शुरू कर दी जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Budget 2026: पेंशन, रोजगार पर बड़ी सौगात

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) UP Budget 2026:। उत्तर प्रदेश सरकार आज विधानसभा में वित्त वर्ष…

22 minutes ago

तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

गोरखपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक मंथन…

40 minutes ago

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य पारदर्शिता, एआई लेबलिंग से बदलेगा सोशल मीडिया

भारत में एआई और डीपफेक पर सख्ती: सोशल मीडिया के लिए 3 घंटे का अल्टीमेटम,…

1 hour ago

एआई युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर प्रशासन सतर्क

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एआई के प्रति जागरूक रहने का…

1 hour ago

फेयर इलेक्शन की तैयारी: आयोग ने कसी ट्रांसफर नीति की लगाम

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: इलेक्शन कमीशन ने किया सिस्टम री-सेट, अफसरों की कंफर्ट…

2 hours ago

33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा…

3 hours ago