Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेचंदापुर का कटा बांध ,ग्रामीणों में दहशत

चंदापुर का कटा बांध ,ग्रामीणों में दहशत

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)9 अक्टूबर…

राप्ती नदी में आई बाढ़ से ग्राम चन्दापुर के पास बने बांध का लगभग डेढ़ सौ मीटर बांध कट गया है। अभी भी नदी के कटान से बांध का काफी हिस्सा कटता जा रहा है। बांध के कटने से पचासों गांव में बाढ का पानी घुस गया है। हालात की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डा० महेन्द्र कुमार ने कटान प्रभावित बाढ़ ग्रस्त गांव का रविवार को निरीक्षण किया और कटान से प्रभावित ग्रामीणों के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश मातहतों‌‌ को दिया। शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम चन्दापुर में बांध का निरीक्षण सदर विधायक पल्टू राम ने किया था और जिलाधिकारी व बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को बांध के कटने की सम्भावना व्यक्त करते हुए तत्काल आवश्यक उपाय करने को कहा था।

👉जिलाधिकारी डा० महेन्द्र कुमार ने कटान प्रभावित बाढ़ ग्रस्त गांव का किया निरीक्षण

विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र में ग्रामीण चन्दापुर के पास बने राप्ती नदी का बांध बीती रात लगभग डेढ़ बजे कट जाने से पचासों गांव बाढ से घिर गए हैं। राप्ती नदी पर बने बांध के कटने की सूचना से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बाढ़ राहत केन्द्र पर खाना बनवाकर लंच पैकेट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करा रहा है। एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने बताया कि बांध के कटने की सूचना जिलाधिकारी व बाढं खण्ड को आवश्यक उपाय करने के लिए दी गई है।

ग्राम चन्दापुर व आसपास के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बाढ़ राहत केन्द्र राजकीय इंटर कालेज दारी चौरा में खाना बनवाकर पीडितों में वितरण कराया जा रहा है। नदी के बाढ़ से लगभग पचासों गांव प्रभावित हुए हैं। गांव में आवागमन बनाए रखने के लिए नांव भेजा जा रहा है। फिलहाल राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर के हालात पर प्रशासन नजर रखे हुए हैं।

संवाददाता बलरामपुर..

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments