जनपद के विभिन्न स्कूलों में जिला आबकारी अधिकारी व उनकी टीम द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)03 अक्टूबर..शासन के मंशानुरुप जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा जनपद बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय भगौतीगंज आदर्श इण्टर काॅलेज, एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज व अन्य स्कूलों में जाकर मद्यनिषेध जागरूकता, बच्चों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया तथा पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुये कहा कि अवैध अड्डों से बिकने वाली शराब या मिलावटी शराब का सेवन न करें, क्योंकि अवैध अड्डों से मिलने वाली शराब जहरीली हो सकती है तथा मिथाइल एल्कोहल भी हो सकता है, जो कि एक विष है तथा इसके अल्प मात्रा के सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ ही व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।

अधिकृत शराब की दुकान से बारकोड युक्त सीलबन्द मदिरा को ही खरीद कर सेवन करें। दुकान के आस-पास या सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान न करें, यदि किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी समारोह स्थल या होटल या बैंकट हाॅल आदि में नव वर्ष/विवाह/जन्मदिन/वर्षगांठ पाटी या संगोष्ठी आदि के अवसर पर बिना अकेजनल बार लाइसेन्स प्राप्त किये मदिरा पान कराने पर सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। किसी प्रकार की शिकायत, ओवररेटिंग, अवैध मदिरा या मिलीवटी शराब या हरियाणा या अन्य प्रान्त की शराब बिक्री की सूचना जिला आबकारी अधिकारी के मो0नं0 9454465644, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम-9454466245, निरीक्षक द्वितीय 9454466246, निरीक्षक तृतीय-9454466247 या टोल फ्री नम्बर-14405, व्हाट्सएप नम्बर-9454466019 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
इस दौरान आबकारी निरीक्षक अनन्त कुमार मिश्रा, अजीत कुमार यादव, अमर सिंह, आबकारी दीवान शिवप्रसाद, सुरेश कुमार यादव, सुनील कुमार, मुकेश, रामबोधराम, सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार यादव, सुमित कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता बलरामपुर…

parveen journalist

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago