Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बच्चों ने देखा प्राणी उद्यान केंद्र

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बच्चों ने देखा प्राणी उद्यान केंद्र

बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य-सूरज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को विकास क्षेत्र भलुअनी के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट हेतु तारा मंडल, शहीद असफाक उल्लाह खा प्राणि उद्यान का भ्रमण कराया गया। भ्रमण पर निकली बसों को खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बीईओ सूरज कुमार ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के लिए बीते अक्टूबर में ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सफल विभिन्न स्कूलों के 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित किया गया था। चयनित बच्चों को भ्रमण के लिए गोरखपुर बस से ले जाया गया। एआरपी विज्ञान दिनेश सिंह ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पैदा कर भविष्य का वैज्ञानिक तैयार करना है। इस दौरान अमृतराज सिंह, जयनाथ यादव, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments