Friday, February 27, 2026
Homeबिहार प्रदेशखेल प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग किया का प्रदर्शन

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग किया का प्रदर्शन

प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

मोतीहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। पताही प्रखंडस्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु युवा केंद्र की ओर से किया गया। पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित रुपनी चौक स्थित एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, दौड़ 100 व 200 मीटर, कब्बड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि खेल शामिल थे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल चेयरमैन ई. संजय कुमार, एनवाकेएस जिला युवा अधिकारी स्वरूप सर, स्कूल प्रिंसिपल डॉ ज्योत्स्ना, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संजय कुमार, परसौनी कपूर पंचायत मुखिया डॉ ललन सहनी, पताही थाना दरोगा अखिलेश कुमार सिंह के संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ खेल को महत्वपूर्ण बताया प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी स्वरूप देशभ्रतार सर के दिशा निर्देशन में संपन हुआ। खेल का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चों को आगे बढ़ाना था। चेयरमैन ई संजय कुमार ने बताया की खेलेंगे बच्चे तो आगे बढ़ेंगे बच्चें। मौके पर आईटी प्रबंधक संतोष राउत, विनायक सिंह, हिमांशु सिंह, स्पोर्ट टीचर चंदा कुमारी, नवीन सैबा, रोहित कुमार आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments