शिकायत पर भी अधिकारी मौन
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मझवलिया नंबर 4 के प्रधानाध्यापक सुभाष मिश्र के उप्पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की प्राथमिक विद्यालय मझवलिया नंबर 4 में कभी भी बच्चो को ना तो दूध वितरण होता है नहीं कभी फल दिया जाता है और तो और यहां के प्रधानाध्यापक पर ये भी आरोप है की इनके द्वारा मिड डे मिल योजना के तहत बनाने वाला भोजन भी कभी कभी ही बनाया जाता है और जब बनाया जाता है तो उसमे गुणवत्ता नही होती है ये आरोप मझवलिया नंबर 4 के रहने वाले मनीष मद्धेशिया ने आई जी आर एस के माध्यम से की गई है आई जी आर एस के जवाब में खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर ने आरोप को जांच में सत्य पाया और सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी भेज दिया है लेकिन उसके बाद भी ना तो कोई करवाही हो रही है नही विद्यालय की स्थिति पर कोई फर्क पड़ा है । यहां तक की ग्रामीणों ने येभी आरोप लगाया है की यहां बच्चो को शौचालय का उपयोग नहीं करने दिया जाता है ग्रामीणों ने जब इस बाबत प्रधानाध्यापक सुभाष मिश्र से पूछा तो उन्होंने कहा की गंदा होने पर साफ कौन करेगा यहां शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है इन सारे आरोपों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुष्टि की है लेकिन कोई करवाही अभी तक नही हुई है ।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…