ये रिश्ता क्या कहलाता है की फेम बैशाली ने की आत्महत्या, अपने इंदौर के घर में लगाई फांसी

अभिनेत्री पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं, जहाँ उनके घर पर उनकी लाश मिली है। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस वैशाली के घर पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके बाद उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी के एंगल से जाँच शुरू कर दी है। अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर ने टीवी इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस को झखझोर कर रख दिया है।वैशाली ठक्कर की सगाई हो चुकी थीं और जल्द ही शादी करने वाली थीं। मीडिया खबरों के अनुसार, अभिनेत्री ने कुछ साल पहले डेंटल सर्जन अभिनंदन सिंह हुंडल से सगाई की थी। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई। बता दें, वैशाली शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं।

वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। इस शो में उन्होंने संजना की भूमिका निभाई थी और घर-घर पहचान बनाने में कामयाब हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और सुपर सिस्टर्स जैसे कई टीवी सीरियल के काम किया। आखिरी बार वैशाली साल 2020 में मनमोहिनी 2 में नजर आई थीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

5 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

5 hours ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

5 hours ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

5 hours ago

टैक्ट्रर-ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी…

5 hours ago

बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव…

5 hours ago