अधिवक्ता की घर में ही गला रेत कर निर्मम हत्या

हत्या के बाद इलाके में फैला अफरातफरी का माहौल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र स्थित जमील कॉलोनी मो0सलारगंज निवासी 40वर्षीय इम्तियाजुल हक (शहबा)अधिवक्ता की गला रेत कर हत्या कर दी गई हाथ की उंगली कटी दो बच्चों में एक लड़का 5 वर्ष व लड़की 3 वर्ष शादी के 8 वर्ष हुए थे बहराइच करीब दो साल से जमील कालोनी में रहे रहे थे जैसे ही कालोनी में हत्या की खबर फैली हड़कंप मच गया अधिवक्ता का शव उसके घर में ही बरामद हुआ.महिला ने पुलिस को सूचना देकर घटना के बारे में बताया कि बीती रात उसके पति की हत्या कर दी गई है आपको बता दें अधिवक्ता रात में घर पर अपनी पत्नी नुसरत जहाँ (कुसलूम)व दो बच्चों के साथ सो गया घर के बरामदे में सो रहे अधिवक्ता के गले को धारदार हथियार से रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया.इस घटना को बड़े शतिराने अंदाज में अंजाम दिया गया.आसपास किसी भी सो रहे व्यक्ति को इसकी भनक न लगी. सुबह अधिवक्ता का शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बहराइच के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी पहुंचे.उन्होंने कहा कि इस संबंध में खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं.अपर पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानंजय सिंह व दरगाह थाना प्रभारी मनोज सिंह ने पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है.पुलिस जांच कर रही है.दोषी जल्द हिरासत में होंगे जो भी इस वारदात में दोषी पाया जाएगा उस पर नियम अनुसार वैधानिक ठोस कार्रवाई की जाएगी.

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

15 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

15 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago