बच्चों को भी विधि की जानकारी आवश्यक: एडीजे

  • बाल दिवस पर कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष में जिले भर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इसी क्रम में जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को विधि के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति को कानून के विभिन्न आयामों की जानकारी के अभाव में उन्हें अपराध के सजा से मुक्त नही किया जा सकता है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कई छात्र- छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनके जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इसके साथ ही नालसा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए दिए जा रहे निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत के बारे में भी बताया। पुलिस से मदद लेने के बारे में भी जानकारी दिया। इस दौरान बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद कर बच्चों को उपहार भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, सहायक अध्यापक हिफजुर्रहमान खां, पवन कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, शशिधर मिश्र, शिक्षा मित्र जमील अहमद, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, अजय यादव, शिवशंकर यादव समेत अनेक छात्र व छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

6 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

6 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

6 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

7 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

7 hours ago