समाज के लिए बड़ा खतरा है बाल मजदूरी: अपर जिला जज

  • ब्लूमिंग बड्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया में लगा विधिक साक्षरता शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बाल श्रम न केवल बच्चों के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा खतरा है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना और उनका शोषण करना दंडनीय अपराध है।
उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में ब्लूमिंग बड्स स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चे अक्सर अपने मजबूरी के कारण कम उम्र से ही काम करने के लिए बाध्य किए जाते हैं। किसी भी इंसान के लिए उसका बचपन सबसे खुशी देने वाला व यादगार समय होता है। देश में ऐसे सख्त कानून बनाए गए हैं, जिसमें ऐसे लोगों की संलिप्तता कठोर सजा का प्रावधान करती है।
उन्होंने मिशन शक्ति, बाल अपराध, बालकों के अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए बच्चों द्वारा किए गए सवालों का सरलता से जवाब भी दिया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, शिक्षा के अधिकार आदि विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही लोक अदालत, प्री लिटिगेशन के बारे में भी चर्चा किया।
एकेडमी के प्रधानाचार्य दिनेश पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधि के सामान्य सिद्धांतों के बारे में बताया।
इस दौरान शिक्षक इंद्रेश यादव, अमित मिश्रा, अवधेश यादव, मनीषा पांडेय, पारुल गुप्ता, सीता मल्ल, वीरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 minutes ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

1 hour ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

6 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

6 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

6 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

7 hours ago