Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री का संत कबीर नगर आगमन कल

मुख्यमंत्री का संत कबीर नगर आगमन कल

मंडलायुक्त ने किया सीएम के सभा स्थल का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के मद्देनजर मंगलवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आईजी बस्ती रेंज के साथ जनपद का दौरा किया।
उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें चल रही तैयारी से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने सभास्थल पर चल रही तैयारियों आदि का निरीक्षण भी किया।
उधर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार सीएम की सुरक्षा में कोई कोर कसर न रहने पाए को लेकर लगे हुए हैं।
ज्ञात हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित आगमन 03 को हो रहा है। वह जनपद मुख्यालय पर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
उनके कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा इंतजाम में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहता है। सभा स्थल पर टेंट आदि लगाने का कार्य जोरों पर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments