जोगिया डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री का आगमन: जनसैलाब उमड़ा, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली और जोगिया क्षेत्र का शनिवार का दिन अविस्मरणीय बन गया, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विशेष आमंत्रण पर जिले में पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला जोगिया डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचते ही हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में उत्साह ऐसा कि सुबह से ही सड़क किनारे, कॉलेज परिसर और विवाह स्थल के पास जनसैलाब दिखाई देने लगा।
भीड़ बढ़ने के साथ प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौके पर डेरा डालकर स्थिति का निरीक्षण किया। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन और एस्कॉर्ट टीम को विशेष निर्देश दिए गए। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
मुख्यमंत्री जोगिया क्षेत्र के प्रभावशाली नेता व हिंदू समाज के जुझारू प्रवर्तक वीरेंद्र सिंह के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने वीरेंद्र सिंह की पौत्री के विवाह में सम्मिलित होकर परिवारजनों को आशीर्वाद दिया और नवविवाहित दंपति के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल बन गया।
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या देखी गई। मुख्यमंत्री को नजदीक से देखने की उत्सुकता में लोग सुबह से ही विवाह स्थल और डिग्री कॉलेज परिसर में पहुंच गए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा, व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को अत्यंत सुचारु बनाए रखा। मुख्यमंत्री के आगमन ने जोगिया क्षेत्र की जनता में उत्साह भर दिया और यह दिन क्षेत्र के लिए यादगार बन गया, जब प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व आम लोगों के बीच पहुंचकर सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देता दिखा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

3 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

3 hours ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

4 hours ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

23 hours ago