“शराब माफियाओं पर पुलिस की करारी कार्रवाई: दियारा में 2000 लीटर लहन नष्ट, नेटवर्क ध्वस्त”

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सिकंदरपुर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र के लीलकर गांव स्थित दियारा इलाके में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने भारी कार्रवाई करते हुए बड़ा नुकसान पहुँचाया है।
सूत्रों के अनुसार थाना अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया के नेतृत्व में बनी विशेष टीम नाव के माध्यम से दियारा क्षेत्र में दाखिल हुई। घने झुरमुटों के बीच रखे गए प्लास्टिक के दर्जनों ड्रमों में अवैध शराब बनाने हेतु रखा गया करीब 2000 लीटर लहन बरामद हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले दर्जनों प्लास्टिक ड्रमों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सेकंड अफसर सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, अमित पटेल, कृष्ण कुमार चौधरी, संजय कुमार, पंकज सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी व चौकीदार मौजूद रहे। पुलिस के अचानक पहुंचने पर शराब बनाने वाले तस्कर भट्टी और सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दियारा क्षेत्र अवैध शराब निर्माण के लिए कुख्यात रहा है, लेकिन अब इस अवैध कारोबार पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाई जाएगी। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि— “दियारा क्षेत्र में अब शराब का काला कारोबार नहीं चलेगा, और इसमें लिप्त हर व्यक्ति जेल की सलाखों के पीछे होगा।” स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस यदि ऐसे अवैध धंधों में शामिल सफेदपोश लोगों को भी सर्विलांस पर ले ले तो यह कारोबार पूरी तरह खत्म हो जाएगा। सिकंदरपुर पुलिस की इस तगड़ी कार्रवाई के बाद दियारा क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।

rkpshomnath

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

2 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

3 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

3 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

3 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

7 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

7 hours ago