बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस लाइन देवरिया स्थित प्रेक्षागृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस.जे.पी.यू.) की माह नवंबर 2025 की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने की, जबकि संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करने के पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर ने बालकों के हित में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक का प्रमुख विषय बाल विवाह रोकथाम रहा, जिस पर अधिकारियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया।
जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बाल विवाह रोकने के उपायों एवं संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु सक्रिय प्रयास करने की अपील की।
संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने अवगत कराया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 9 के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु की बालिका या 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कराने पर अधिकतम दो वर्ष का कारावास तथा एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। यह संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की जानकारी होने पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस इमरजेंसी सेवा या संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दी जानी चाहिए।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई.पी. यादव ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार ने श्रम कानूनों एवं विभिन्न श्रम योजनाओं की जानकारी दी।
किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ब्रजेश नाथ तिवारी ने जे.जे. बोर्ड की कार्यप्रणाली पर विस्तार से बताया।
राजकीय बाल गृह बालक के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल ने बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं बाल गृह की संरचना व योजनाओं पर जानकारी साझा की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि ओम प्रकाश तिवारी (डिप्टी लिगल डिफेन्स) ने बाल विवाह अधिनियम तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग व संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
थाना ए.एच.टी.यू. के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने एस.जे.पी.यू. के कर्तव्यों व दायित्वों की रूपरेखा बताते हुए निर्देश दिया कि सभी थानों पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी प्राप्त जानकारी के अनुरूप नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती एवं चाइल्ड हेल्पलाइन देवरिया की प्रभारी कोऑर्डिनेटर सुश्री अनुराधा राज ने भी अपने-अपने विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के अरविन्द यादव, उपनिरीक्षक अशोक यादव, मुख्य आरक्षी सत्यपाल चौहान, आकाश सिंह कुशवाहा, आरक्षी राहुल कुमार, महिला आरक्षी अर्चना कुशवाहा सहित जनपद के सभी थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…