मुख्यमंत्री योगी ने जनपद में 11 परियोजनाओं का किया वर्चुअली लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आयुष विभाग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा जनपद की 11 परियोजनाएं 32.89 लाख की लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकार्पित परियोजनाओं में जनपद की 11 परियोजनाएं शामिल रहीं। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सदर, जिलाधिकारी सहित उपस्थित लोगों ने देखा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व की सरकारों में भारतीय चिकित्सा पद्धति की उपेक्षा की जाती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा भारतीय चिकित्सा की समग्र पद्धतियों को आयुष विभाग के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयुष चिकित्सा पद्धति न सिर्फ सर्व सुलभ और सभी प्रकार के दुष्प्रभावों से मुक्त है, बल्कि सस्ती होने के कारण गरीबों को आर्थिक बोझ से भी बचाती भी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री द्वारा 238 करोड़ की 271 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। इन परियोजनाओं में जनपद की लगभग 33 करोड़ की 11 परियोजनाएं भी शामिल है। लोकार्पित परियोजनाओं में ताल्ही, कटहरी, खुशहालनगर, समरधीरा, सोनौली, फरेंदा, औसानी, सहजनवा बाबू, सोहगीबरवा, नौतनवा, लक्ष्मीपुर एकडंडा में राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय शामिल रहे।
जिलाधिकार ने कहा कि लोकार्पित चिकित्सालयों से दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को आयुष चिकित्सा उपलब्ध होगी। इससे जनपद में स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
इससे पूर्व गणमान्य अतिथियों का स्वागत उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल रहें ।जिलाधिकारी अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब आयुष विभाग के कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

7 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

7 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

7 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

7 hours ago