गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए, उसमें अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है। इसके बाद पीएम के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स हैंडल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है।
इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम के समर्थन में अपने एक्स हैंडल के बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देश भर के बीजेपी नेताओं यहां तक कि आम जनता ने भी अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…