बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भूख प्यास दुनियादारी से
कोई मतलब ना होता
कुछ साथ रहे या ना रहे
पर फोन हमेशा संग रहता
बैठे हो एक साथ सभी
अपने सन्नाटा छाया रहता है
सभी बने हैं बेगाने
फोन से रिश्ता यूं होता
भूख प्यास दुनियादारी से
कोई मतलब ना होता
फोन बहुत जरूरी है
चाहे खाने को ना मिलता
गूगल पर सर्च करो तो
सारा विश्व यहीं पर है दिखता
पढाई से लेकर शॉपिंग तक
फोटो से लेकर गणना तक
कितने यन्त्र को खत्म किया
यह फोन सभी को व्यस्त किया
भूख प्यास दुनियादारी से
कोई मतलब ना होता
छोटे बच्चों का बना खिलौना
मिले फोन तो नहीं है रोना
आधी आधी रात को जगना
फिर भी समय तो कम है पड़ना
रेडियो टीवी कैलकुलेटर
कैमरा सिनेमा और थिएटर
सबको बंद कराया है
एंड्रॉयड फोन जो आया है
भूख प्यास दुनियादारी से
कोई मतलब ना होता
हर व्यक्ति का है अपना फोन
पैसे का है कोई न मोल
मनोरंजन करता है बेजोड़
जुड़े हैं रिश्ते सबसे अनमोल
दूर रहे या पास रहे
मिलने का एहसास रहे
बिन बात किए मुस्काते हैं
हर हाथ में फोन विराजे हैं
भूख प्यास दुनियादारी से
कोई मतलब ना होता
सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…