मुख्यमंत्री रविवार को गोरखपुर दौरे पर एनसीसी एकेडमी व विरासत गलियारे का करेंगे निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के दौरे पर होंगे । वह दोपहर करीब तीन बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और सीधे खोराबार क्षेत्र स्थित तालकंदला जाएंगे, जहां निर्माणाधीन एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) एकेडमी का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय-सीमा की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
एनसीसी एकेडमी के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री टीपी नगर स्थित रैन बसेरा परिसर पहुंचेंगे, जहां शीतलहर को देखते हुए असहायों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पांडेयहाता से लेकर धर्मशाला बाजार तक निर्माणाधीन विरासत गलियारे का निरीक्षण करेंगे और कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे। इस दौरान शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात सुविधा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरन नय्यर ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और मंचीय व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा और यातायात के लिए समुचित प्लान तैयार किया गया है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं स्थानीय पार्षद ने कहा कि विरासत गलियारे का निर्माण शहर की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा कार्यक्रम के दौरान सहयोग प्रदान करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

3 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

6 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

7 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

7 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

7 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

8 hours ago