नगर आयुक्त ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

विभागीय समन्वय पर जोर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय समन्वय हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जलकल, विद्युत विभाग, गोरखपुर विकास प्राधिकरण, सेतु निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य महानगर में जल निकासी, नाला निर्माण, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना रहा।
बैठक में भछ सिंह चौराहा से आदित्यपुरी तिराहा होते हुए गोरधोइया नाला तक जल निकासी की गंभीर समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अभियंता नगर निगम को निर्देशित किया गया कि सर्वे कराकर समुचित परियोजना तैयार कर शासन को प्रेषित करें। इस दौरान यह भी सामने आया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बिना अनापत्ति लिए नाला निर्माण कराया गया है, जिसका क्रॉस सेक्शन कैचमेंट एरिया के अनुरूप नहीं है। इस पर नगर निगम को संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।
खिचड़ी मेले को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मार्गों पर लोक निर्माण विभाग के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं पैडलेगंज से नौसड़ रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का संयुक्त निरीक्षण कराने तथा बुद्धा गेट के पास लगभग 100 मीटर लंबाई में नाला निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
करीमनगर, फर्टिलाइजर रोड स्थित स्पोर्ट्स सिटी क्षेत्र में नाला निर्माण के लेवल को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, सी एंड डी और नगर निगम के अभियंताओं को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से बचा जा सके।
बैठक में यह भी चिंता जताई गई कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे कई नालों का बेड लेवल आसपास की कॉलोनियों के जल निकासी नालों से ऊंचा है, जिससे भविष्य में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस पर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए।
विरासत गलियारा में निर्माणाधीन नालों में मानक के अनुरूप कार्य न होने और सिपेज की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निर्माण खंड को गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सूरजकुंड, सिधारीपुर तथा हड़हवा फाटक–जाफरा कॉलोनी क्षेत्र में नाला कनेक्शन और लेवल संबंधी समस्याओं को तत्काल दूर करने के आदेश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण किया जा चुका है, वहां की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को नगर निगम को विधिवत हैंडओवर किया जाए। इसके अलावा राजघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल के समीप सड़क निर्माण के लिए सेतु निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अंत में लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि भविष्य में जहां भी नाला निर्माण किया जाए, वहां सफाई की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक 3 मीटर फिक्स स्लैब के बाद 2 मीटर खुले स्लैब का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नालों की नियमित सफाई संभव हो सके।
बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विभागीय समन्वय के अभाव में होने वाली समस्याओं को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें, जिससे शहरवासियों को जलभराव और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

5 hours ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

21 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

21 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

21 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

21 hours ago