Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedधुर्वा से चार दिनों से लापता दो बच्चो का संज्ञान ले मुख्यमंत्री...

धुर्वा से चार दिनों से लापता दो बच्चो का संज्ञान ले मुख्यमंत्री – संजय सेठ

राँची ( राष्ट्र की परम्परा)
रांची के धुर्वा स्थित मौसी बाड़ी क्षेत्र से दो मासूम बच्चे जो दोनों भाई बहन हैं अंश और अंशिका विगत 2 जनवरी से लापता है और अभी तक बच्चों को रांची प्रशासन नहीं ढूंढ पाई है। इस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिजनों से फोन पर बात कर हर संभव मदद करने की बात कही। सेठ ने रांची के एसपी से बात कर बच्चों को यथाशीघ्र खोजने की बात कही। सेठ ने बताया अभी वह दिल्ली प्रवास पर हैं रांची पहुंचने पर अभिलंब उनके परिवार जनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द बच्चों को खोजने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments