मेडिसिटी टाउनशिप से प्रभावित पीड़ितों के मकान उजड़ने से बचाए मुख्यमंत्री -देवेन्द्र प्रताप सिंह

खोराबार/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पीड़ितों की समस्याओं से अवगत कराया है कि, 02 जुलाई 2023 को सूर्योदय से ही खोराबार व जंगल सिकरी के मेडिसिटी टाउनशिप से प्रभावित और पीड़ित नर-नारी करीब 500 की संख्या में मेरे घर पर मिले और अपनी समस्या तथा अपनी पीड़ा बताई, साथ ही महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। सभी वयस्क लोगों के चेहरे पर गंभीर चिंता व असुरक्षा का भाव उनका दर्द बयान कर रहा था।
वयस्क लोगों में ऐसे कई लोग थे, जो शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होकर अपनी पूरी पूँजी लगाकर अपना घर बनवाये थे, अब उनके पास न तो दूसरा घर बनवाने का सामर्थ्य है और न ही आर्थिक स्थिति ही ठीक है। इन लोगों को सदैव आपका संरक्षण व आर्शीवाद मिलता रहा है, सांसद के रूप में भी आप सैदव इनकी प्रतिरोध शक्ति के साथ खड़े रहते थे। मुख्यमंत्री के रुप में भी आप आश्वासन दे चुके हैं। इनके मकानों को विध्वंस कर इन्हें विस्थापित कर मेडिसिटी टाउनशिप बनाना मानवीय गरिमा के खिलाफ है।
मूल रूप से आपको प्रार्थना पत्र के द्वारा इस गम्भीर समस्या से अवगत कराने की कोशिश कर रहा हूँ। साथ ही इन पीड़ित नर नारीयो को उनके मकानों को उजड़ने से बचाये।

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

21 minutes ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

2 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago