मुख्यमंत्री ने आगरा मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा की, 1515 करोड़ की ‘अटलपुरम्’ टाउनशिप का शिलान्यास

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा मंडल के मंत्रियों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों संग विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देकर कार्ययोजना बनाई जाए और गुणवत्तायुक्त कार्य समय से पूर्ण कर लोकार्पित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए अभी से सर्वे कर तैयारी की जाए, ताकि बरसात के बाद अभियान चलाकर गड्ढामुक्ति सुनिश्चित की जा सके। साथ ही शहरी क्षेत्रों में जलभराव से निपटने को प्रभावी ड्रेनेज योजना बनाने के निर्देश दिए।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मंदिरों के संपर्क मार्गों के निर्माण और कुल 590 करोड़ की 160 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी हुई। वहीं, आगरा विकास प्राधिकरण की 1515.47 करोड़ की लागत वाली ‘अटलपुरम् टाउनशिप योजना’ का शिलान्यास किया गया, जिसमें 1430 आवासीय भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, पुलिस चौकी व कन्वेंशन सेंटर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
बैठक में मंत्री जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मवीर प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

52 minutes ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

58 minutes ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

1 hour ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

1 hour ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

1 hour ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago