बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा सादुल्लानगर,नालियों के अभाव से परेशान लोग

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
स्थानीय बाजार क्षेत्र के नागरिक इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से खासे परेशान हैं। सबसे बड़ी समस्या नालियों के अभाव की है, जिससे बरसात के मौसम में लोगों के घरों में पानी भर जाता है और गंदगी फैल जाती है। यह समस्या उनके रोजमर्रा के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
स्थानीय निवासी रामबहोर वर्मा, प्यारेलाल, रामदीन, वाजिद अली, रानी, अखिलेश, राममिलन और राजू समेत कई लोगों ने बताया कि भाजपा सरकार के आठ साल के कार्यकाल में भी सादुल्ला नगर बाजार जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र को अभी तक आवश्यक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।
लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और गंदा पानी घरों में घुस आता है। घरेलू नालियों का पानी बाहर न निकल पाने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बाजार क्षेत्र में नालियों का निर्माण कराया जाए ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिल सके। उनका कहना है कि नालियों के निर्माण से न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि नागरिकों का जीवन भी सुगम हो सकेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

2 hours ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

2 hours ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

14 hours ago