Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना: जिले की 5 श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना: जिले की 5 श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को मिलेगा सम्मान, प्रथम पुरस्कार 35 लाख रुपये

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)।
जिले की विकासशील ग्राम पंचायतों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत लाखों रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष जिले की पांच श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है।
पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है:

प्रथम पुरस्कार – ₹35 लाख,द्वितीय पुरस्कार – ₹30 लाख ,तृतीय पुरस्कार – ₹25 लाख,चतुर्थ पुरस्कार – ₹15 लाख,पंचम पुरस्कार – ₹10 लाख,यह योजना पंचायती राज विभाग के माध्यम से संचालित की जाती है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त 2025 तक चलेगी। ग्राम प्रधानों को पोर्टल पर नौ प्रमुख थीम पर अपने गांव में किए गए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण देना होगा।

यह नौ थीम इस प्रकार हैं: 1. महिला हितैषी पहल,2. सुशासन,3. सामाजिक सुरक्षा,4. आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा,5. बाल मैत्री वातावरण,6. स्वस्थ गांव,7. हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई8. टीकाकरण और जनसेवा केंद्र की स्थापना,9. पंचायत की आमदनी व आश्रय स्थल विकास
जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कराए गए कार्यों के आधार पर पंचायतों को अंक दिए जाएंगे। पंचायतें स्व-मूल्यांकन करते हुए इन थीम पर रिपोर्ट अपलोड करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments