Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनन्ही कलाकार परी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

नन्ही कलाकार परी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की प्रतिभाशाली नन्ही कलाकार परी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम दीपोत्सव शहीदों के नाम में ऐ मेरे वतन के लोगों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आगाज परी अग्रवाल के नृत्य से हुआ। परी के नृत्य से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने परी को अपने पास बुलाया और सम्मानित किया। परी के नृत्य की प्रशंसा करते हुए स्मरण पत्र व आशीर्वाद भी दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की।
सिसवा बाजार की निवासी परी के माता–पिता ने मुख्यमंत्री जी के स्नेह व आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments