मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का निरीक्षण

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में चिकित्सालय परिसर में कूड़ा कबाड़ देखकर वहां मौजूद अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ चंद्र प्रकाश को निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर व भवन की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाय। चिकित्सालय में आए मरीजों से बात कर चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में तैनात चिकित्सको को सख्त हिदायत दिया की किसी भी मरीज को बाहर की दवा नही लिखा जाय। सभी आवश्यक जांचे व दवाएं सभी मरीजों को अस्पताल से ही उपलब्ध करवाया जाय। निरीक्षण के दौरान कुल 6 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए , जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है,स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई किया जाएगा। निरीक्षण के समय डी पी एम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

5 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

13 hours ago