छात्राओं ने किया वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण, महिला अधिकारों के बारे में मिली जानकारी

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने आज वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण कर महिला अधिकारों एवं इस केंद्र की कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में युग निर्माण इण्टर कालेज देवरिया व डीपीएमआई पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं द्वारा वन स्टाप सेन्टर देवरिया, जिला बाल संरक्षण इकाई देवरिया का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही स्किलिंग एवं मेन्स्टुयल हाइजिन मैनेजमेंट पर जागरूक किया गया, महिला सुरक्षा एवं महिला हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी । कार्यक्रम में जयप्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई देवरिया के द्वारा लिंग आधारित हिंसा, लिंग समानता ,कन्या भूण हत्या, बाल विवाह रोकथाम एवं महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से बाल अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा बाल कानूनों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी । नीतू भारती केन्द्र प्रबंधक, वन स्टाप सेन्टर के द्वारा वन स्टाप सेन्टर के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की गयी । मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं गुड टच तथा बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मंशा सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण व घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago