बलिया/( राष्ट्र की परम्परा)l आयुष्मान भारत के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के स्क्रीनिंग रोकथाम एवं उपचार के उदेश्य से उपकेन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर संचालित किये जा रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जयन्त कुमार ने हनुमानगंज ब्लाक के उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर निधरिया, कसेरुआ ( करनई ) तथा धरमपुर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एच.डब्लू.सी. निधरिया की सी.एच.ओ. दमन्यंती वर्मा, कसेरुआ ( करनई ) में श्वेता सिंह तथा धरमपुर में मोनिका राय उपस्थित थी। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर निधरिया कसेरुआ में सी.एच.ओ. द्वारा ओ.पी.डी. तथा ई संजीवनी का कार्य किया जा रहा था। आवश्यक जाँच की व्यवस्था एवं दवाओ की उपलब्धता पाई गयी।
हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर धरमपुर में सी.एच.ओ. की नवीन तैनाती होने के कारण अभी मूलभूत व्यवस्था नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा वयना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० धर्मेन्द्र यादव को निर्देशित किया गया कि इस केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाय।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ० आर बी यादव, वयना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ०धर्मेंद्र यादव एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…