सप्तदिवसीय विशेष शिविर में पांचवे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे:भाजपा मंडल अध्यक्ष

मुख्य अतिथि द्वारा हरि झंडी दिखा किया गया जन जागरूकता रैली को रवाना

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को प्रभावती देवी रामपति देवी बालिका इण्टर मीडिएट कालेज रतसिया कोठी देवरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनो इकाइयों क्रमशः प्रभावती देवी इकाई तथा रामपति देवी इकाई के विशेष सप्तदिवसीय शिविर कार्यक्रम जिसकी शुरुआत 02/जनवरी 025 से 08/जनवरी/2025 के लिए हुई है।आज इस शिविर के पांचवे दिन कार्यक्रम की शुरुआत आज के मुख्य अतिथि रहे मनोज कुमार वर्मा( मंडल अध्यक्ष भाजपा) विशिष्ट अतिथि रहे बृजलाल कुशवाहा के द्वारा किया गया। जबकि वहीं स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया यह एक स्वैच्छिक सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम है। इसकी स्थापना का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करना है।इस मूल भावना एवं उद्देश्य के तहत ही यह आयोजन किया गया है। वहीं मुख्य अतिथि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर आज के इस जन जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली में भाग लिए स्वय सेविकाओ के द्वारा मलिन बस्ती चकरवा टोला प्रेम राय की साफ सफाई की गई इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मिंटू यादव अमितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

2 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

3 hours ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

4 hours ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

4 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

5 hours ago