सबको पछाड़कर सेमरी का घोड़ा बना चेतक

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के गोपालगंज जनपद में आयोजित घोड़ा रेस प्रतियोगिता में यूपी के देवरिया जनपद के सेमरी गांव का घोड़ा ने चेतक के खिताब पर कब्जा जमा लिया।बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के हितपट्टी जमुनिया में एक दिवसीय राज्य स्तरीय घोड़ा रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में यूपी बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज,सिवान,मोतिहारी,देवरिया,कुशीनगर समेत कई जिला के दर्जनों घोड़ों ने भाग लिया। निर्धारित समय से शुरू हुई घोड़ा रेस प्रतियोगिता में करीब दर्जनों घोड़ों ने भाग लिया।रेस प्रतियोगिता चार राउंड में हुई।जिसमें फाइनल अंतिम राउंड में आधा दर्जन घोड़ों ने दौड़ लगाए।जिसमे देवरिया जनपद के विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के सेमरी निवासी अजीत राय का घोड़ा प्रथम स्थान पर व प्रमोद यादव भटनी का घोड़ा द्वितीय स्थान पर एवं विजय यादव सिसई बिहार का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।इस दौरान मुख्य अतिथि ने विजयी घोड़ों के घुड़सवारों को शील्ड व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में आए सभी घोड़ा मालिकों एवं घुड़सवारों में उत्साह का माहौल रहा।प्रतियोगिता में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।

Karan Pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

1 hour ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

2 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

2 hours ago