अयोध्या मे हिन्दू राष्ट्र निर्माण से राम राज्य स्थापना संकल्प छतरी यात्रा

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्मा राम तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र और तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व मे अयोध्या के श्री रामायणम होटल से हनुमानगढ़ी तक ” हिन्दू राष्ट्र से राम राज्य स्थापना संकल्प छतरी यात्रा” निकाली गई। छतरी यात्रा आरंभ होने से पूर्व श्री रामायणम होटल में आयोजित एक सभा को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा तमिलनाडु से प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में आई 11 वीं छतरी यात्रा का अयोध्या में अभिनंदन है। उन्होंने हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिछली दस छतरी यात्रा स्वामी त्रिदंडी महाराज के मार्गदर्शन में निकाली गई और श्रीराम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद इस बार छतरी यात्रा हिन्दू राष्ट्र एवं राम राज्य स्थापना का लक्ष्य निर्धारित कर निकाली है। यह छतरी यात्रा हिन्दू राष्ट्र निर्माण होने तक जारी रहेगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि तमिलनाडु हिन्दू महासभा धर्म रक्षा और राष्ट्र निर्माण में गत अनेक वर्षों से ऐसी धार्मिक यात्राओं का आयोजन कर हिन्दू समाज को धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और गौरक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं से शस्त्र और शास्त्र अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने अपने संबोधन में तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश एवं विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं का छतरी यात्रा को सफल बनाने के लिए अभिनंदन करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा के प्रयासों से श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हो चुका है और अब हिन्दू राष्ट्र निर्माण की बारी है। सभा को हिन्दू महासभा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू, वरिष्ठ नेता मुनिया स्वामी, केरल अध्यक्ष राजेश के, हिन्दू महिला सभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला कटियार, अयोध्या जिला अध्यक्ष राम धन सिंह निषाद सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
छतरी यात्रा में मार्ग में कार्यकर्ता ” एक ही नारा एक ही नाम – जय श्री राम जय श्री राम ” और ” जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव ” के नारे लगा रहे थे। हनुमानगढ़ी पहुंचने पर हिन्दू महासभा ने गद्दीनशीं महंत प्रेमदास महाराज को छतरी समर्पित की। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं को हिन्दू राष्ट्र निर्माण और राम राज्य स्थापना का संकल्प दिलवाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

32 minutes ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

51 minutes ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद…

1 hour ago