Categories: Uncategorized

उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हुआ छठ पर्व

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ सकुशल समपन्न हुआ छठ पर्व।
नगरपालिका बरहज स्थित सरयू नदी की पावन धरा पर 4 दिनों से चल रहा छठ महापर्व का उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने साथ सकुशल सम्पन्न हुआ।
व्रती महिलाओं ने शुक्रवार की भोर से छठ मईया की मिट्टी की बनाई गयी आस्था की वेदी पर पुत्र व पति की रक्षा के लिए पूजा अर्चना की। कुछ देर बाद बॉस की बनी सुपेली में कलश, फल फूल हाथ मे लेकर सरयू की पवित्र जल धारा में उतर कर भगवान भाष्कर के उदय होने तक उपासना की, उदय होने पर अर्घ्य देकर व पूजा अर्चना कर पति व पुत्र की मंगल कामना के साथ छठ पूजा का समापन की।नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने छठ पर्व को लेकर बरहज स्थित घाटो को इस तरह से सजाया था की, घाटों की सुंदरता देखते बन रही थी। गाय के गोबर से बने पेंट से सारे घाटो की रंगाई इस तरह से किया गया था कि सारा घाट भगवामय हो गया था।
रोशनी से सभी घाट नहाए हुए थे।
सुरक्षा को लेकर सभी घाटो की ड्रोन व सीसी कैमरे की सहायता से निगरानी रखी गई। वही पुलिस प्रशासन सीओ तथा थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा को लेकर कदम कदम पर मुस्तैद रही।
छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका द्वारा नदी में बैरिकेटिंग किया गया था। छठ पर्व पर नगरपालिका द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर की छात्राएं शिवानी पाण्डेय, पुनिता पाल, सोनाक्षी जायसवाल, शालू जायसवाल एवं पंकज द्वारा सरयू तट पर बनाई गयी रंगोली के लिए व उनकी कला पर आकर्षित हो नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने छात्र छत्राओ को पुरस्कार प्रदान कर सम्मनित किया।
इस महापर्व में स्वच्छता की दृष्टि से नगरपालिका के कर्मचारी गणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छठ पर्व के सकुशल समापन पर सभी छठ व्रती महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago