डिवाइडर से टकराकर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम फ्लाईओवर, ब्रिज के पास बने डिवाइडर से टकराकर, एक केमिकल युक्त टैंकर पलट जाने के कारण आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में आसपास के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा सुबह के वक्त हुआ, जब सड़कों पर लोग नहीं थे। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
आपको बता दूं कि वाशी से एक टैंकर क्रमांक एम,एच ०४ एफपी ०७६७, खतरनाक केमिकल लेकर वाडा ओरिएंटल कंपनी की ओर जा रहा था। महामार्ग क्रमांक 3 से भिवंडी की ओर आने वाले, मार्ग बंजार पट्टी नाका के पास बने भारत रत्न डॉक्टर अब्दुल कलाम उड़ान पुल से वाडा की तरफ जाने के लिए नीचे उतरा, जो सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट जाने के कारण आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई, इसी दरमियान सड़क पर खड़े दो पहिया वाहन एक रिक्शा कुल मिलाकर 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि, टैंकर चालक की डिवाइडर पर नजर नहीं पड़ने से यह हादसा हुआ। भिवंडी महानगरपालिका पालिका सीमा में बना भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फ्लाईओवर जहां से नन्दी नाका की ओर उतरता है,वहां सड़क पर डिवाइडर बना हुआ है। यह वाहन चालकों के लिए अत्यधिक खतरनाक है। इसे हटाने की नागरिकों की मांग के बावजूद पालिका प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिसके कारण आये दिन इस डिवाइडर पर चढ़ कर वाहन पटल रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

4 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago