भंगार की दुकान में लगी भीषण आग, 2 की दर्दनाक मौत

एक ही दिन के अंदर दो आगजनी की घटनाओं से जनहानि के साथ-साथ भारी संपत्ति के नुकसान होने की खबर

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी के ग्रामीण क्षेत्र खूनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत तलवली गांव स्थित, घरत कंपाउंड के एक तेल की गोदाम में रखे केमिकल ड्रम में हुए भीषण विस्फोट, से आग लग जाने के कारण, 2 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दूसरी घटना भिवंडी के खोखा कंपाउंड मैं एक तेल की दुकान में आग लग जाने के कारण भारी संपत्ति के नुकसान की खबर प्रकाश में आई हैं। तलवली के इस अग्निकांड में जनहानि के अलावा भारी धन हानि की भी खबर है। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में मातम छाया हुआ हैं। और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए पुलिस प्रशासन का भारी बंदोबस्त तथा घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को सतर्कता के कारण आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी के ग्रामीण क्षेत्र खूनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत तलवली गांव के पास घरत कंपाउंड के, एक भंगार की दुकान में रखे केमिकल ड्रम में विस्फोट हो जाने के कारण 2 लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई मरने वाले 45 वर्षीय रमजान मोहम्मद जलील कुरैशी, 38 वर्षीय मोहम्मद इसराइल शेख की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना का कारण आसपास किसी व्यक्ति द्वारा धूम्रपान करने की वजह से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मृतक व्यक्ति काफी दूर जाकर गिरे, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका दमकल विभाग की गाड़ियां तथा पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर संपूर्ण जानकारी लेते हुए मृतक दोनों व्यक्तियों के शव को कब्जे में ले कर शव को इंदिरा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। भिवंडी जोन-2 के उपायुक्त नवनाथ ढोवले ने , एक मीडिया के अंतर्गत बताया है,कि दूसरी घटना 3 बजे रात खोखा कंपाउंड के एक तेल की दुकान में लगी जहां पर भारी संपत्ति के नुकसान की खबर है। निजामपुर पुलिस द्वारा एडीआर दाखिल करते हुए घटना की वास्तविक कारणों की जांच किया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

11 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago